रामगढ़ ब्लॉक के छतोला गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलती मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरखेरा (पीलीभीत) निवासी इतबारी लाल अपने परिवार के साथ छतोला में एक निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। शनिवार दोपहर जब परिवार खाना बनाने में व्यस्त था, तभी उनकी 18 वर्षीय पुत्री निधि कश्यप ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों द्वारा 108 पर सूचना दिए जाने के बाद युवती को सुयालबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी खैरना हर्ष बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल परिजन आत्महत्या के कारणों के संबंध में अनभिज्ञ हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik