ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 19, 2025 10:44 PM IST
  • Updated: September 19, 2025 10:44 PM IST
उत्तराखंड

विधायक बेहड़ ने पेयजल पाइपलाइन योजना की प्रगति जानी

रुद्रपुर विधायक तिलकराज बेहड़ ने उत्तराखंड अर्बन एस्टेट डेवलपमेंट प्राधिकरण की पेयजल पाइपलाइन योजना की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शुक्रवार को विधायक कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कुल 300 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 90 किलोमीटर कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 17,900 घरों तक जल कनेक्शन दिया जाना है, जिनमें से अब तक 3,000 घरों में कार्य पूरा हो चुका है। योजना के अंतर्गत 14 ट्यूबवेल प्रस्तावित हैं, जिनमें से सात ट्यूबवेल मल्ली देवरिया, भगवती कॉलोनी, आला हजरत गेट, बलवंत कॉलोनी, आदित्य चौक व नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण हो चुके हैं। इसके अलावा पांच बड़े ओवरहेड टैंक बनाए जाने हैं, जिनमें तीन का कार्य शुरू हो चुका है। इनमें दो टैंक मल्ली देवरिया और एक टैंक भगवती कॉलोनी में बन रहा है, जबकि दो पुराने टैंकों के स्थान पर नए टैंक निर्मित होंगे। विधायक ने स्पष्ट किया कि इस योजना के कारण यदि कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं तो संस्था उनकी मरम्मत हॉट मिक्स से कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अर्बन एस्टेट डेवलपमेंट प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्या, एई पवन टोलिया, टीसीपी लिमिटेड के मैनेजर विनोद कुमार और विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ मौजूद रहे।



ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×