पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में 44 वर्षीय सुनीता देवी के लापता होने का राज़ पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि बागेश्वर जिले के 22 वर्षीय युवक विजय प्रसाद ने महिला को शादी का भरोसा देकर घर ले जाने की कोशिश की। इसे आपत्तिजनक मानते हुए महिला के पिता रमेश राम और उनके दो रिश्तेदारों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने महिला की हत्या कर उसका शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। आरोपीयों की निशानदेही पर महिला का बैग, दुपट्टा और अन्य सामान बरामद किया गया। सभी चार आरोपित अब गिरफ्तार हैं और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik