ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 12, 2025 03:36 PM IST
उत्तराखंड

“भूकंप से पहले अलर्ट! उत्तराखंड में अब ‘भूदेव’ ऐप से मिलेगी सुरक्षा चेतावनी”

उत्तराखंड, जो भूकंप-संवेदनशील राज्य है, अब भूकंप आने से कुछ क्षण पहले मोबाइल पर चेतावनी प्राप्त कर सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने आईआईटी रुड़की के सहयोग से ‘भूदेव’ ऐप विकसित किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ऐप को डाउनलोड करें और दूसरों को भी इसे इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए तैयारी और समझदारी जरूरी है और सुरक्षित उत्तराखंड के निर्माण में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×