हल्द्वानी। शुक्रवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में किसानों को लाभ देने, पॉलीहाउस निर्माण, कीवी-एप्पल मिशन, मौन पालन और महिलाओं की आजीविका पर विशेष जोर दिया गया।
पॉलीहाउस निर्माण: किसानों के खाते में सीधे धनराशि जमा कराई जाए, ताकि ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो और निर्माण में देरी न हो।
कीवी और एप्पल मिशन: अधिक से अधिक किसानों को शामिल कर उत्पादन बढ़ाया जाए।
कृषि उपकरण और यंत्र: न्याय पंचायत स्तर पर समान रूप से वितरण किया जाए।
सचल केन्द्रों का लाभ: प्रत्येक किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश।
मौन पालन: अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं।
महिला आजीविका: मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जोड़ा जाए।
सैनिक कल्याण: हल्द्वानी में सैनिक छात्रावास निर्माण और सैनिक विश्राम गृह की क्षमता बढ़ाने की कार्रवाई।
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: अधिक से अधिक आउटलेट्स खोलकर उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित की जाए।
भव्य द्वार निर्माण: कुमाऊँ प्रवेश द्वार पर स्वर्गीय जनरल बीसी जोशी के नाम पर भव्य द्वार का निर्माण।
मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी और तैयारियों के साथ भाग लें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।
बैठक में आयुक्त/सचिव, जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, कृषि, उद्यान, मौनपालन, सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik