ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 09, 2025 12:41 PM IST
उत्तराखंड

PRD जवानों के लिए बड़ी राहत: बीमारी में भी नहीं रुकेगा मानदेय, मंत्री ने दिए कड़े निर्देश

बीमार होने पर अगर पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब 6 महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। सोमवार को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

PRD के लिए हटेगा ‘स्वयंसेवक’ शब्द

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विभाग PRD जवानों की सभी जायज़ मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा। उन्होंने कहा कि पीआरडी के लिए ‘स्वयंसेवक’ के बजाय दूसरा उपयुक्त शब्द इस्तेमाल करने की मांग पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

PRD संगठन प्रतिनिधियों ने उठाया 365 दिन रोजगार का मुद्दा

मंत्री ने बताया कि PRD जवानों को मिलने वाली सहायता राशि में इज़ाफा करने और बीमार होने की दशा में मानदेय नियमित रूप से देने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में PRD संगठन प्रतिनिधियों ने 365 दिन रोजगार दिए जाने का मुद्दा उठाया, जिसके बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×