ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 09, 2025 12:50 PM IST
  • Updated: December 09, 2025 12:50 PM IST
उत्तराखंड

“सिख समुदाय पर विवादित टिप्पणी: कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया”

उत्तराखंड कांग्रेस में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने हाल ही में देहरादून में चल रहे बार एसोसिएशन के धरने के दौरान अधिवक्ताओं को समर्थन देने के लिए पहुंचकर “सरदार जी 12 बज गए” जैसी टिप्पणी की। इस बयान के बाद सिख समाज में रोष फैल गया। हरक सिंह ने अपने बयान को मज़ाक बताया, लेकिन प्रदेशभर में उनकी टिप्पणी का विरोध शुरू हो गया।

सिख समुदाय ने किया विरोध

हरक सिंह रावत की टिप्पणी के बाद सिख समुदाय ने उनका विरोध किया। जगह-जगह हरक सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी हुई और उनका पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिख समाज के इतिहास और शौर्य पर मजाक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बढ़ते विरोध के बाद हरक ने गुरुद्वारा पोंटा साहिब में हाजिरी लगाई

बढ़ते विरोध के बाद कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने गुरुद्वारा पोंटा साहिब में हाजिरी लगाई। फेसबुक पोस्ट में हरक ने लिखा:
"गुरु के दरबार में सजदा कर माफी मांगी। भूल हो जाने पर गुरु के सामने ही स्वीकार करना चाहिए। गुरु के दरबार में जूता सेवा, लंगर सेवा की। अपने मन की बात गुरु से कही, किसी का भी दिल दुखा हो तो माफ कीजिएगा।"

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×