हरिद्वार। बहादराबाद थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी मुस्तकीम पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी मखियाली खुर्द, लक्सर को देहरादून के बद्रीपुर जोगीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित मुक्त कराया गया।
मामला 15 अगस्त 2025 को सामने आया था, जब वादी महबूब ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की तहरीर पुलिस में दी थी। शिकायत के बाद एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने मोबाइल सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराएँ बढ़ाते हुए विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े तथ्यों की आगे भी जांच जारी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik