जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने सहारनपुर रोड, माजरा स्थित देवभूमि CSC सेंटर में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी और तहसीलदार सदर सुरेंद्रदेव के नेतृत्व में की गई।
जिला प्रशासन द्वारा अनियमितताएं पाए जाने पर देवभूमि CSC सेंटर को सील करते हुए केंद्र पर ताला जड़ दिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कई अनियमितताएं पाई गईं। जनसेवा केंद्र पर निर्वाचन संबंधी दस्तावेज मिले, जिनके बारे में पूछे जाने पर देवभूमि CSC के संचालक अब्दुल वसीम और आसिफ कोई जानकारी नहीं दे सके।
अब्दुल वसीम के नाम से संचालित देवभूमि CSC सेंटर (आईडी—275623770017) को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। केंद्र पर रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी और न ही प्रमाण पत्रों की पंजिका का विवरण पाया गया। जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक केंद्र का संचालन बंद कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के CSC केंद्रों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और अनियमितता पाए जाने पर केंद्रों को सील किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा केंद्र में संचालित विभिन्न सेवाओं, अभिलेखों, लेन–देन विवरणों तथा सेवा शुल्क आदि की गहन जांच की गई। जांच में कई अनियमितताएं, नियमों का अनुपालन न होना और सेवा प्रदायगी में गंभीर त्रुटियां सामने आईं। केंद्र संचालक द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने तथा अनियमितताओं के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने देवभूमि CSC सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन–सेवा से जुड़े किसी भी केंद्र पर अनियमितता, उपभोक्ता शोषण या पारदर्शिता का अभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जनहित सर्वोपरि है और सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन निरंतर सघन निरीक्षण अभियान जारी रखेगा।” इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik