ऋषिकेश से ट्यूशन के लिए निकली 13 और 14 वर्ष की दो किशोरियों के अचानक लापता होने के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसओ लक्ष्मणझूला को भी हर सूचना पर तुरंत फॉलोअप लेने और नाबालिग लड़कियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
जांच में सामने आया है कि दोनों लड़कियाँ किसी लड़के के संपर्क में थीं। पुलिस उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। तकनीकी सर्विलांस में पता चला है कि दोनों जानकी पुल से विक्रम में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुँचीं और हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में कपड़े भी बदले। उनकी अंतिम लोकेशन रामनगर में मिली है, जहां पुलिस टीमें तलाश में लगी हैं।
महिला आयोग ने कहा कि नाबालिग लड़कियों का इस तरह बहकावे में घर से निकल जाना गंभीर चिंता का विषय है। आयोग ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों और उनकी ऑनलाइन-ऑफलाइन मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी सर्विलांस जारी है और दोनों को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik