ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 09, 2026 06:56 PM IST
  • Updated: February 09, 2026 06:57 PM IST
उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027: अक्टूबर तक पूरी हों सभी तैयारियां, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 को लेकर तैयारियों की कमान खुद संभाल ली है। सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़ा हर काम अक्टूबर माह तक हर हाल में पूरा हो। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या फाइल लंबित मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कुंभ मेला भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित हो। पुलों के ऑडिट, घाटों के सौंदर्यीकरण, अखाड़ों को समय पर भूमि आवंटन, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा बलों की तैनाती और ड्रोन-सीसीटीवी जैसी आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया।

भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, कानून व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने के लिए अलग-अलग कार्य योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट सिटी, अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कुंभ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और आस्था का महापर्व है, और राज्य में आने वाला हर श्रद्धालु उत्तराखंड से एक अच्छा अनुभव लेकर लौटे—यही सरकार का लक्ष्य है

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×