" कमल मार्शल आर्ट्स एंड योगा अकॅडमी के 14 विद्यार्थियों ने कराटे ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा सफलतापूर्वक प्राप्त किया?
कमल मार्शल आर्टस एंड योगा अकैडमी के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि अकॅडमी के 14 विद्यार्थियों (आशनी सिंह, कौस्तुभा सिंह, रिया आनंद, जहानवी आंनंद, कृष्णा आंनद, हर्ष खोखर, अभियश ननेरिया, संस्कार गोडियाल, देवांश थापा, पवन राज, वैभव, कुनाल थापा, दीपाक्षरा, शिवाय; आदि) छात्रो ने ट्रेडिशनल शोतोकान स्पोर्टस कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया से कराटे ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा सफलतापूर्वक प्राप्त कि। यह परीक्षा 25 जनवरी 2026 को ऋषिकेश में, ट्रेडिशनल शोतोकान स्पोर्टस कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई थी।
परीक्षा मे सफलता प्राप्त करने वाले सभी 14 विद्यार्थियों को 8 फरवरी 2026 को प्रकाश पैराडाइज में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान डिप्लोमा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मान्यवर श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी उपस्थित रहे, जो भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष है। उनके डिप्लोम प्रदान किया गया। कर - कमलों द्वारा विद्यार्थियों को
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कुलदीप पंत जी (बी. जे. पी. जिला अध्यक्ष - बी. जे. वाई. एस), अंजु ध्यानी जी (बी. जे. पी. मंडल महामंत्री), अमीत गोली (बी. जे. वाई. एम. मंडल अध्यक्ष) नीरज खौड़ी जी (बी. जे. वाई. एम. मंडल अध्यक्ष) एवं अंकित रोहिला और अजय कुमार भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और विद्यार्थियों के परिवार ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की प्रशांसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अकॅडमी के सेन्सेई कमल एवं उनके सहयोगी सुमित लमसाल भी मौजूद रहे, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा रहा।
KAMAL MARTIAL ARTS AND YOGA ACADEMY






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik