कोटद्वार। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी करने के आरोप में कोटद्वार पुलिस ने यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी को बीती रात गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
बताया गया कि कुछ दिनों से कोटद्वार में तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखे हुए थी। इसी बीच बीती शाम यति परमानंद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह भड़काऊ बयानबाजी करता नजर आया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत वीडियो का संज्ञान लिया और रात करीब 9 बजे यति परमानंद सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की शांति भंग करने वाली धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik