नैनीताल के पास स्थित खुर्पाताल झील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों और क्रेन की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। हाल ही में आयुक्त दीपक रावत द्वारा किए गए निरीक्षण में झील किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण सामने आया था, जहां बाहरी लोगों ने पक्के निर्माण कर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया था। इसी के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik