जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर लमगड़ा ब्लाक के सिरसोड़ा गांव के समीप स्थित दीपेश्वर महादेव मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य और गहरी आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम पेश करता है। मंदिर का प्रमुख आकर्षण पौराणिक शिवलिंग है, जिस पर प्राकृतिक अभिषेक लगातार ऊपर से टपकते पानी से होता रहता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब दो किलोमीटर का पैदल ट्रैक तय करना पड़ता है, जो घने जंगलों और शांत वातावरण से होकर गुजरता है। मंदिर के समीप आकर्षक वाटरफॉल इसकी सुंदरता को और बढ़ाता है। यहां हर वर्ष हजारों की तादाद में सैलानी और श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। पुरातत्व विभाग की टीम जल्द ही मंदिर का स्थलीय निरीक्षण भी करेगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik