ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 24, 2025 04:48 PM IST
उत्तराखंड

खटीमा: किसानों का धान न तौलने पर तहसील में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

जनपद के खटीमा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम सभा सरपुड़ा बग्घा 54 के छोटे किसानों का धान न तौला जाने से किसान परेशान हो गए। नाराज किसानों ने आज तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को धान की लिमिट बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान किसान यूनियन जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि किसान यूनियन हर परिस्थिति में किसानों के साथ है और किसी भी प्रकार के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ग्राम प्रधान रमेश लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस पर खटीमा एसडीएम तुषार सैनी ने किसानों का ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री को धान तौलने और लिमिट बढ़ाने हेतु प्रस्तुत किया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×