मुर्गा मार्केट में गंदगी और अव्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बाजार में अचानक छापा मारकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कई दुकानदार मौके से फरार हो गए, जबकि कुछ की दुकानों पर कार्रवाई की गई।
एसडीएम के आदेश पर नगर पालिका ईओ आलोक उनियाल और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे। गंदगी और दुर्गंध देखकर एसडीएम ने दुकानदारों को फटकार लगाई और नगर पालिका प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यवाही के दौरान कई दुकानदारों के चालान कर 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही दुकानों के बाहर रखे लोहे और प्लास्टिक की क्रेटों को जब्त किया गया और कीटनाशक दवा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
मौके पर लोगों ने नगर के अन्य इलाकों में अवैध रूप से मुर्गे की दुकानों के संचालन की शिकायत भी की। एसडीएम ने कहा कि ऐसे सभी अवैध प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उन्हें सील किया जाएगा और जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik