मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने कोतवाली मंगलौर का रुख किया। मामले में क्षेत्रीय विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन भी कोतवाली पहुँचे और ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच संवाद कर विवाद को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
बताया गया है कि बीते दिनों मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टाण्डा भनेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने सहारनपुर निवासी, मोहल्ला मलकपुरा से गुजर रहे थे। रोड पर अतिक्रमण के कारण उनकी गाड़ी को मार्ग में कठिनाई हो रही थी। इसी दौरान मोहल्ला मलकपुरा निवासी कुछ युवकों के साथ बातचीत में तनातनी हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट में बदल गई।
इस घटना के बाद सोमवार को आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने एकत्र होकर कोतवाली मंगलौर का रुख किया। विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
इस बीच पुलिस ने भारी फोर्स के साथ मंगलौर पुलिस चौकी से लेकर मलकपुरा और मुख्य बाजार में गश्त की। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि कोई भी व्यक्ति मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण न करें। यदि किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कड़ाई से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik