ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 07, 2026 03:50 PM IST
  • Updated: April 07, 2026 03:59 PM IST
उत्तर प्रदेश

काशीपुर में महिलाओं का शराब दुकान बंद कराने आंदोलन, भाजपा नेता ने की तोड़फोड़

काशीपुर के बाजपुर रोड पर खुली नई अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए महिलाओं का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी ठाकुर के नेतृत्व में महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और नारेबाजी करते हुए अपनी मांग जताई।

इस दौरान आक्रोशित भाजपा नेता ने दुकान के चैनल गेट को जबरन खोलकर अंदर घुसा और कई बोतलें फोड़ दीं। महिलाओं ने नगर निगम जाकर मेयर दीपक बाली से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर दुकान बंद कराने की मांग दोहराई।

महिलाओं ने बताया कि दुकान के आसपास मां बाल सुंदरी मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, विद्या मंदिर स्कूल और डिग्री कॉलेज स्थित हैं। पूर्व में भी दुकान न खोलने के लिए पत्र दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

शराब दुकान में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि दुकान के स्टाफ ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे उन्होंने यह कदम उठाया। मेयर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×