ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 19, 2025 03:37 PM IST
उत्तराखंड

“काशीपुर: राजकीय पीजी कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्विक कॉमर्स पर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन”

काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कृत्रिम मेधा (Artificial Intelligence) और क्विक कॉमर्स पर एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक अग्रवाल ने किया।

मुख्य वक्ता पंकज तिवारी ने कृत्रिम मेधा की उपयोगिता और बदलती तकनीकी दुनिया में इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, डॉ. शोभित त्रिपाठी (हेड ऑफ डिपार्टमेंट, मैनेजमेंट, SIMT) ने क्विक कॉमर्स की बढ़ती महत्ता और इसके उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. किरण कुमार पंत और डॉ. कृष्ण कुमार (हेड, वाणिज्य विभाग) ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की दक्षता बढ़ाने और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं कार्यक्रम की अध्यक्षा प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल छात्रों को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने में मददगार होगी।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. किरण कुमार पंत ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती पूजा और डॉ. जे.पी. पवार भी उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×