ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 19, 2025 03:09 PM IST
उत्तराखंड

मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में सामुदायिक विकास केंद्र का विधिवत लोकार्पण, लालकुआं में श्रद्धा का माहौल व्याप्त

लालकुआं। नगर के प्राचीनतम मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक विकास भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक अवंतिका कुंज देवी मंदिर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण उनके लिए अत्यंत आनंद का अवसर है। उन्होंने मंदिर को और भव्य बनाने का आह्वान भी किया।

सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस निर्माण में सहयोग का मौका मिला। वहीं, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की और भविष्य में भी मदद का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकार प्रभाकर जोशी ने सुंदर भजन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

समारोह में भक्तिमय वातावरण के बीच उपस्थित लोगों ने सामुदायिक भवन और मंदिर परिसर का शुभारंभ उल्लासपूर्वक मनाया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×