ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 14, 2026 11:49 AM IST
  • Updated: March 14, 2026 12:08 PM IST
उत्तराखंड

व्लॉगर ज्योति अधिकारी पर बड़ा एक्शन: पति समेत 11 लोगों पर दंगा भड़काने और मारपीट का मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के काठगोदाम से एक चर्चित मामला सामने आया है, जहां व्लॉगर ज्योति अधिकारी और उनके पति समेत 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों पर दंगा भड़काने की साजिश, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली बुलाया जा सकता है।

तीन महीने में आठवां मुकदमा

बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों के भीतर ज्योति अधिकारी के खिलाफ यह आठवां मुकदमा दर्ज हुआ है, जिससे यह मामला काफी चर्चा में आ गया है।

दुकान में घुसकर मारपीट का आरोप

जोशी कॉलोनी, छोटी मुखानी निवासी सुनीता भट्ट ने काठगोदाम कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नैनीताल रोड स्थित चौपाटी बाजार के पास वुडपेकर में उनका छोटा सा कारोबार है।

आरोप है कि बुधवार शाम ज्योति अधिकारी अपने पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी और अन्य लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचीं।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर दुकान में तोड़फोड़ करते हुए अभद्र व्यवहार किया।

सात साल की बेटी को उठाने की धमकी

सुनीता भट्ट का यह भी आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी सात साल की बेटी को उठाने की धमकी भी दी गई, जिससे परिवार में डर का माहौल बन गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं काठगोदाम के एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि ज्योति अधिकारी, गोपाल अधिकारी, कमल जोशी समेत अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 191(2), 324(4) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×