ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 14, 2026 11:35 AM IST
  • Updated: March 14, 2026 12:50 PM IST
उत्तराखंड

बागेश्वर में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 2 महिलाओं की मौत, 5 घायल

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम कपकोट क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकिपांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बैजानी बैंड के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन भराड़ी से झूनी की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे।

जैसे ही वाहन सौंग-मुनार मोटर मार्ग के बैजानी बैंड के पास पहुंचा, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। पहाड़ी सड़क और तीखे मोड़ों के कारण वाहन सीधे गहरी खाई में गिर गया।

100 मीटर नीचे गिरते ही मचा कोहराम

वाहन लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा, जिससे बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

दो महिलाओं की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार हादसे में जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनकी पहचान इस प्रकार है:

  • पुनुली देवी (60 वर्ष)

  • सुपुली देवी (68 वर्ष)

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं देवरानी-जेठानी थीं।

हादसे में घायल लोग

दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं:

  • दीपक राम (31) – चालक

  • नीमा देवी (32)

  • प्रेमा देवी (38)

  • नैवला देवी (38)

  • कमल चौधरी (38)

सभी घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कपकोट में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

SDRF और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कपकोट से टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।

हालांकि SDRF के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था। बाद में SDRF टीम ने खाई में उतरकर दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×