ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 18, 2025 10:28 PM IST
उत्तराखंड

भारी बारिश  के दृष्टिगत डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

हरिद्वार  जनपद में हो रही  भारी बारिश  के दृष्टिगत  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उप जिला अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों फिल्ड कर्मचारियों को अपने -अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने सतर्क एवं अलर्ट रहने तथा फिल्ड कर्मचारियों को भी सतर्क रहने को  निर्देशित किया जाए ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई घटना घटित होने एवं जल भराव की स्थिति होने पर त्वरित आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि भारी बारिश के कारण यदि किसी सम्पत्ति एवं योजना को कोई क्षति होती है तो उसका आंकलन करते हुए आंकलन प्रस्ताव तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×