रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की के सभागार में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा ओएनजीसी के सीएसआर सहयोग से अस्पताल को चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की का सिविल अस्पताल प्रदेश के श्रेष्ठ अस्पतालों में से एक बनता जा रहा है। यहां की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर मजबूत हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल का आईसीयू वार्ड अब पूरी तरह तैयार हो चुका है, जिससे गंभीर रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के योगदान की सराहना की और कहा कि इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, सीएमएस डॉ. ए.के. मिश्रा, नीरज कुमार शर्मा, चंदन, सुशील और साजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी, दीपक जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik