ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 19, 2025 04:04 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार: पिस्टल से मारपीट के मामले में तीन शस्त्र लाइसेंस रद्द, प्रशासन ने उठाया कड़ा कदम

देहरादून पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने दिव्य प्रताप सिंह, पुत्र कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, दिव्य प्रताप सिंह पर लाइसेंसी पिस्टल का उपयोग कर मारपीट और धमकाने का आरोप है।

मामले में धारा 126/352 BNS और धारा 30 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी शस्त्र पुलिस द्वारा जब्त कर अभिरक्षा में रखे जाएँ। यह कदम कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×