ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 06, 2026 01:51 PM IST
  • Updated: February 06, 2026 01:52 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति स्थापना महोत्सव का भव्य समापन

सप्तऋषि आश्रम मैदान में चल रहे त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर एवं पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति स्थापना महोत्सव का आज भव्य समापन हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की दिग्गज राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां एक मंच पर नजर आईं।

कार्यक्रम के अंतिम दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्रम पहुंचकर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का विधिवत अनावरण किया। सभी नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की और महाराज के चरणों में नमन किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिथियों का स्वागत करने के लिए देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर उनका अभिनंदन किया और कार्यक्रम स्थल तक उनके साथ मौजूद रहे।

पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज भारत माता मंदिर के संस्थापक और अध्यात्म के शिखर पुरुष थे। उनकी स्मृति में नवनिर्मित समाधि मंदिर और मूर्ति की स्थापना को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। समापन अवसर पर संतों ने महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×