गुरुवार को नेशनल हाईवे 74 के किनारे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना दोराहा पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर हुई, जहां एक कार खड़ी थी।
इसी दौरान भूसे से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे युवक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नदीम निवासी बाजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा कारणों के मद्देनजर सड़क पर यातायात की निगरानी बढ़ा दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik