नगर निगम के स्थापना के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह के दौरान मंच पर एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। जहाँ एक ओर गणमान्य नागरिकों को सम्मान स्वरूप छोटे पौधे भेंट किए जा रहे थे, वहीं शहर की निगाहें इस बात पर टिक गईं कि मंच पर विधायक और महापौर के बीच गुप्त चर्चा हो रही थी।
मौजूद लोग पौधों के वितरण को भूलकर बस इस ‘सीक्रेट टॉक’ का मतलब निकालने में जुट गए। माहौल ऐसा था जैसे शहर के विकास का कोई नया अध्याय मंच पर हुई इन गुपचुप बातों के बीच लिखा जा रहा हो।
कार्यक्रम के आयोजकों और मंच पर मौजूद अधिकारियों का ध्यान भी इस बातचीत की ओर गया। हालांकि बातचीत का विषय सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन शहरवासियों और मीडिया कर्मियों ने इसे लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।
नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि इस बातचीत का असर शहर के आगामी विकास कार्यों और योजनाओं पर पड़ सकता है, लेकिन इसके असली नतीजे तो आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होंगे। फिलहाल यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik