देहरादून में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (HMIS) को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) से जोड़ने और हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) तैयार करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के मार्गदर्शन में निजी अस्पतालों को HFR (हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री) और HPR को अनिवार्य रूप से लागू करने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण मजबूत होगा और अस्पतालों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी। प्रशिक्षण में कई अस्पतालों ने भाग लेकर तकनीकी पहलुओं को समझा और अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त किया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik