उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों के पास से 123 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹36 लाख बताई जा रही है।
एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार्रवाई 12 नवंबर की रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्बास (35) और मोहम्मद सावेज (27), दोनों निवासी देहरादून के रूप में हुई है।
कॉलेज छात्रों को बनाते थे शिकार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन बरेली निवासी जाकिर नाम के व्यक्ति से लेकर आते थे और इसे देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में कॉलेज छात्रों और युवाओं को छोटी-छोटी मात्रा में बेचते थे, जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik