हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र के राजेंद्र नगर में दर्जी ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। चाकू लेकर दौड़ाया तो बेटे ने बीचबचाव कर चाकू छीन लिया। इससे गुस्साए राकेश ने दुकान से कैंची लेकर खुद के पेट पर तीन वार कर लिए। एसटीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार दर्जी राकेश 23 नवंबर को दुकान से घर आने के बाद अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी पर चाकू से हमला किया। बेटे ने बीचबचाव कर चाकू छीना। इसके कुछ समय बाद राकेश अपनी दुकान पर पहुंचा और बड़ी कैंची लेकर घर आया। इसे देखकर घबराई पत्नी ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।
लोगों के अनुसार राकेश शराब के नशे में था और उसने कैंची से अपने ही पेट पर तीन वार कर लिए। उसे आनन-फानन बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसटीएच रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
कोतवाली के एसएसआई रोहिताश सागर ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik