मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों के लिए ₹188.90 करोड़ की लागत की स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अंतर्गत गर्जिया (घुघुतीधार)–बेतालघाट–खैरना–ओड़ाखान–भटेलिया–मुक्तेश्वर मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या–62) के किमी 1 से 30 तक मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य हेतु ₹997.61 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में नवाबगढ़ पुल संख्या–1 से खादर तक मोटर मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु ₹312.55 लाख तथा कुंभ मेला–2027 के अंतर्गत हरिद्वार में हरकी पैड़ी से ललतारो सेतु तक गलियों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण हेतु ₹925.94 लाख की योजना स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगला–किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या–44) के किमी 12.6 से तथा किमी 15 से 17.942 तक के हिस्से को दो लेन से चार लेन में परिवर्तित करने हेतु ₹8063.13 लाख की लागत की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम रुद्रपुर के अंतर्गत स्मार्ट वेंडिंग जोन के निर्माण कार्य हेतु ₹255 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत एसएचपीसी द्वारा संस्तुत 07 नगर निकायों में कार्यों हेतु ₹408.94 लाख तथा शहरी विकास विभाग के अंतर्गत 11 नगर निकायों में पार्कों के सौंदर्यीकरण हेतु ₹597.10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि से विभिन्न जनपदों को ₹73.30 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इसके तहत—
जनपद चमोली को पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹5 करोड़ तथा राहत एवं बचाव मद में ₹3 करोड़,
जनपद नैनीताल को पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹25 करोड़,
जनपद उत्तरकाशी को पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹30 करोड़ तथा राहत एवं बचाव मद में ₹8 करोड़,
जनपद चंपावत को राहत एवं बचाव मद में ₹2.30 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik