ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 29, 2025 01:21 PM IST
उत्तराखंड

कॉलेज में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज का आरोप, आरोपी को कोतवाली भेजा गया

कॉलेज में हड़कंप मच गया जब एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा। हंगामा बढ़ता देख प्रबंधन ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी शिक्षक को कोतवाली ले गई। शिक्षक को पुलिस ले जाते ही छात्र संघ पदाधिकारी और कई छात्र भी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।

पुलिस का बयान: फिलहाल FIR नहीं, चेतावनी और विभागीय कार्रवाई की तैयारी
कोतवाल नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि छात्रा के परिजन और छात्र संघ पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे थे। छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन शिक्षक को चेतावनी दी गई है और विभागीय जांच की कार्रवाई जारी है।

कॉलेज प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी
कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पूरन सिंह महरा ने बताया कि आरोपी शिक्षक संविदा पर कार्यरत है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और कॉलेज प्रशासन ने महिला उत्पीड़न निवारण समिति गठित कर दी है, जो आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

छात्र संगठनों ने की कड़ी निंदा
घटना के बाद विभिन्न छात्र संगठनों और पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने मामले की निंदा करते हुए आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बौनाल, महासचिव जीवित रौतेला, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुहानी बोरा, सांस्कृतिक सचिव दीपिका मनराल सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×