ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 21, 2025 12:31 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी: 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम

हल्द्वानी। गोरापड़ाव हाथीखाल क्षेत्र में 23 वर्षीय महिला योगिता बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। गुरुवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गौला में मजदूरी करने वाला गौतम सक्सेना अपनी पत्नी योगिता और डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ गोरापड़ाव में किराए के मकान में रहता है। बुधवार देर रात योगिता कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना का पता तब चला जब उनकी छोटी बच्ची अचानक रोने लगी। इसके बाद परिवारजन योगिता को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, योगिता पिछले कुछ समय से बुरे सपनों और तनाव से परेशान थी। बताया गया कि आसपास रहने वाले एक युवक ने कुछ समय पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, जिसके बाद से योगिता मानसिक रूप से काफी विचलित रहती थी। आशंका है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया होगा।

मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि योगिता और गौतम की शादी को लगभ‍ग पांच वर्ष हुए थे। नियमानुसार सात वर्ष से कम वैवाहिक अवधि होने पर पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×