हल्द्वानी में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के मामले में आरोपी की अवैध संपत्ति जब्त कराई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
मामला थाना हल्द्वानी में पंजीकृत मु.अ.सं. 359/2025, धारा 8/20 NDPS अधिनियम से संबंधित है, जिसमें अभियुक्त नारायण दत्त परगाई निवासी ग्राम कुकना, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा द्वारा की गई और आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।
वित्तीय जांच के दौरान आरोपी के पुत्र सुरेश परगाई के नाम पर कई वाहन सामने आए, जिनमें एक कार और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। जांच में इन संपत्तियों को वैध आय से खरीदे जाने के संबंध में कोई संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
इसके बाद पुलिस ने इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी (SAFEMA/NDPS Act, नई दिल्ली) को फ्रीजिंग आदेश भेजा। प्राधिकारी द्वारा 24 मार्च 2026 को पारित आदेश में वाहन संख्या UK04TB-5931 (Ertiga कार) को NDPS Act 1985 के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्ति मानते हुए जब्ती के आदेश जारी किए गए।
नैनीताल पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik