ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 25, 2026 09:46 PM IST
  • Updated: March 26, 2026 11:33 AM IST
उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी हनुमान जन्मोत्सव में आएंगे रामनगर, श्री हनुमान धाम के विकास पर चर्चा

रामनगर में स्थित श्री हनुमान धाम के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर हनुमान जन्मोत्सव (चैत्र पूर्णिमा) के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।

पूज्य आचार्य विजय जी के सानिध्य में हुए इस संवाद के दौरान श्री हनुमान धाम को उत्तराखंड के एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने ‘मानस खंड’ योजना के अंतर्गत धाम के पीछे वन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे इको पार्क की प्रगति की जानकारी दी और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के सुदृढ़ीकरण की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था, जल संरक्षण, स्वच्छता और अन्य पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री हनुमान धाम द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धाम आने के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रतिनिधिमंडल में पूज्य आचार्य विजय, सतनाम सिंह (संयुक्त महासचिव), प्रेम जैन (कोषाध्यक्ष) और पवन अग्रवाल (मीडिया प्रभारी) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

श्री हनुमान धाम उत्तराखंड सरकार के सहयोग से तेजी से एक प्रमुख आस्था और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×