ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 25, 2026 09:32 PM IST
  • Updated: March 25, 2026 09:36 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में छात्रा लापता, दर्जी पर अपहरण का आरोप; पुलिस जांच पर उठे सवाल

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित अमरावती कॉलोनी से 26 फरवरी को एक 19 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कॉलोनी में सिलाई की दुकान चलाने वाले दर्जी रहमत पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

परिजनों के अनुसार, छात्रा स्थानीय जीजीआईसी में पढ़ाई करती थी और घटना वाले दिन सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार का कहना है कि वह मोहल्ले में ही दर्जी रहमत के पास सिलाई सीखने जाती थी। घटना के बाद से रहमत भी लापता है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

परिवार ने आरोप लगाया कि तहरीर में नाम स्पष्ट होने के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठे। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

मामले पर जानकारी देते हुए मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रहमत मूल रूप से पीलीभीत का निवासी है, हालांकि उसका पूर्ण सत्यापन नहीं हो पाया है।

पुलिस ने उस स्थान पर भी जांच की है जहां वह काम करता था, जहां अब ब्यूटी पार्लर संचालित हो रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और छात्रा की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×