हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की बोर्ड बैठक महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें 20 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में सफाई के नाम पर अवैध यूजर चार्ज वसूली का मुद्दा उठने पर महापौर ने नागरिकों से केवल अधिकृत बैनी सेना को ही भुगतान करने और रसीद लेने की अपील की, साथ ही दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बोर्ड ने यह भी तय किया कि पर्यावरण मित्रों का वेतन पार्षदों द्वारा उपस्थिति प्रमाणन के बाद ही जारी होगा। बैठक में 216 करोड़ के बजट, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, आंचल मिल्क कैफे, यूजर चार्ज वृद्धि और 10,000 आवारा पशुओं के बंध्याकरण जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई। महापौर ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए एक माह का समय देते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik