आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सामाजिक सरोकारों के तहत 20 लाभार्थियों को कुल 2.98 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आकस्मिक घटनाओं, गंभीर बीमारी और पशुधन हानि से जूझ रहे दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और कर्मचारियों को सहायता चेक वितरित किए गए। गौशाला में आग लगने, गुलदार के हमलों और अन्य कारणों से पशु हानि झेलने वाले लोगों के साथ-साथ गंभीर रूप से बीमार सात उत्पादकों को भी राहत दी गई। 10 हजार से 25 हजार रुपये तक की सहायता राशि पाकर लाभार्थियों ने राहत महसूस की। इस मौके पर संघ ने भविष्य में भी जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik