नैनीताल: बीते दो दिनों से अभिनेता गुरमीत चौधरी और नवोदित अभिनेत्री ईशा मालवीय नैनी झील और माल रोड पर रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म ‘तुम मेरे हो’ यथार्थ कास्टिंग के सहयोग से बनाई जा रही है।
फिल्म में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान की बहन निखत खान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर चुकीं वरिष्ठ अभिनेत्री लिलेट दुबे भी अहम किरदार में हैं। स्थानीय कलाकारों को भी महत्वपूर्ण भूमिका मिलने से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।
गुरमीत चौधरी, जिन्हें वर्ष 2008 में धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका से लोकप्रियता मिली थी, अब ईशा मालवीय के साथ अपनी नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी में नजर आएंगे। दर्शकों और फिल्म उद्योग में इस नई जोड़ी को लेकर खास उत्सुकता है।
फिल्म में चारु तिवारी, हर्षवर्धन वर्मा, अनवर रजा, बॉबी खान, मोनिका जोशी, प्रिंस दुग्ताल, पुनीत साह और बाल कलाकार आराध्या, संस्कृति और अद्वित भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इससे स्थानीय रोजगार और कला-संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिला है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल पर फिल्मांकन राज्य की छवि को नई पहचान देता है और भविष्य में और भी फिल्म परियोजनाओं के लिए रास्ता खोलता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म उत्तराखंड को फिल्म पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर पाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik