काशीपुर: नगर निगम की सफलता का सबसे बड़ा रहस्य इसके आर्थिक प्रबंधन में निहित है। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने जनता पर कर का बोझ बढ़ाए बिना राजस्व में वृद्धि का अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है। पहले 8.50 करोड़ रुपये के आसपास आय थी, जो अब डेढ़ करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 10.50 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है।
नगर निगम का यह जमीनी प्रबंधन विकास कार्यों को गति दे रहा है। अगले वर्ष के लिए 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें जनता की जेब पर कोई अतिरिक्त भार नहीं डाले जाने का आश्वासन दिया गया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विकास कार्यों के लिए खोला गया बजट महापौर दीपक बाली और टीम के माध्यम से शहर के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। सड़कें, पार्क, जलापूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचे के काम तेजी से हो रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि काशीपुर में हो रहे यह चौतरफा विकास यह साबित कर रहा है कि दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी आर्थिक प्रबंधन के संयोजन से शहर की सूरत बदली जा सकती है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik