ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 06, 2026 04:13 PM IST
  • Updated: February 06, 2026 04:13 PM IST
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में औषधि विभाग का सख्त अभियान: कोडीन सिरप और मनःप्रभावी दवाओं की अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी

अल्मोड़ा: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में अल्मोड़ा में औषधि विभाग ने कोडीन युक्त कफ सिरप और मनःप्रभावी औषधियों के अवैध आवागमन, बिक्री और दुरुपयोग पर सख्त निगरानी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने जिले के विभिन्न खुदरा और थोक औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दवाओं के स्टॉक और खरीद-बिक्री अभिलेखों की गहन जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के समय यह सुनिश्चित किया गया कि कोडीन युक्त कफ सिरप और मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में और पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी पर्चे के आधार पर ही की जा रही है।

अभियान के दौरान तीन दवाओं के नमूने जांच के लिए राज्य औषधि विश्लेषणशाला भेजे गए। इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टोरों में लगे सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की भी विस्तार से जांच की गई।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाना और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×