डीएम सविन बंसल का सख्त निर्देश: मुख्यमंत्री घोषणाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विभागों को समयबद्ध प्रगति अपडेट करें
सीएम घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें
भूमि संबंधी अवरोध हटाएँ और शासन स्वीकृत कार्य धरातल पर तेजी से लागू करें
जिले के विकास के लिए जनकल्याणकारी परियोजनाओं का समयबद्ध कार्य अनिवार्य
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों से घोषणाओं पर हुई प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं जिले के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्य हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
आवास, एमडीडीए, नगर निगम, खेल और युवा कल्याण विभागों में भूमि चयन संबंधी समस्याओं के कारण घोषणाएँ लंबित थीं। डीएम ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग एसडीएम के साथ समन्वय कर भूमि संबंधी अवरोध तुरंत दूर करें।
डीएम ने कहा कि सभी विभाग सीएम घोषणाओं की प्रगति तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का तर्क, बहाना या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले स्तर से जिन घोषणाओं पर कार्रवाई करनी है, उनमें तत्काल और तीव्र गति से काम किया जाए। निर्माण कार्यों के लिए आंगणन गठित कर टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए।
जिन घोषणाओं पर शासन स्तर से स्वीकृति अपेक्षित है, उन्हें संबंधित विभाग प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएँ। जिन घोषणाओं को पूरा करना संभव नहीं है, उन्हें शासन से स्वीकृति लेकर विलोपित किया जाए।
कुल घोषणाएँ: 491
पूर्ण: 305
प्रगति पर: 107
शासन/विभागीय स्तर पर कार्रवाईरत: 76
मर्ज की गई: 3
विभागवार प्रगति:
लोक निर्माण (10), आवास (5), पेयजल (7), शहरी विकास (12), समाज कल्याण (10), विद्यालयी शिक्षा (9), वन (4), पर्यटन (6), युवा कल्याण (4), पंचायती राज (3), बाल विकास (2)
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. शर्मा, सीईओ वी.के. ढौडियाल, डीडीओ सुनील कुमार, डीएसटीओ एस.के. गिरी और सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik