मुख्यमंत्री ने औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया
स्थानीय किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) की आजीविका बढ़ाने पर जोर
“लोकल टू ग्लोबल” मिशन को मजबूत बनाने पर मुख्यमंत्री का बल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक जीना ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किए। इनमें प्रमुख रूप से स्थानीय पहाड़ी सब्जियाँ, जैविक कृषि उत्पाद और प्राकृतिक खाद्य सामग्री शामिल थी।
मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये उत्पाद न केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि ग्रामीण किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि औपचारिक भेंटों (Courtesy Gifts) में उत्तराखंड के स्थानीय, पारंपरिक और जैविक उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे न केवल पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिलती है, बल्कि स्थानीय उत्पादन और विपणन को भी सीधा प्रोत्साहन मिलता है।
मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सामाजिक–धार्मिक संगठनों से अपील की कि अपने कार्यक्रमों और औपचारिक मुलाकातों में उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों—जैसे पहाड़ी दालें, मंडुवा–झंगोरा, ऑर्गेनिक मसाले, हर्बल उत्पाद, हस्तशिल्प, हाथकरघा वस्त्र और अन्य स्थानीय सामग्री—का सम्मानपूर्वक उपयोग करें।
इस पहल से “लोकल टू ग्लोबल” मिशन को मजबूती मिलेगी और स्थानीय उत्पादों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का मार्ग भी प्रशस्त होगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik