कलेक्ट्रेट पिथौरागढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने मुख्यमंत्री घोषणाओं में हो रही देरी और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विभागों को ‘जीरो टॉलरेंस’ का स्पष्ट संदेश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान पारदर्शिता की कमी, धीमी कार्य गति और कमजोर मॉनिटरिंग पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई। डीएम ने देवसिंह मैदान से जुड़ी सड़क की खराब स्थिति पर लोक निर्माण विभाग और एनएच को तत्काल सुधार के निर्देश दिए तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सीधे जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik