नैनीताल में डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में मुखानी क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर एक ही आरोपी की संलिप्तता पाई। इसके बाद 3 अप्रैल 2026 को गुसाईपुर तिराहे के पास से आरोपी मुंशी राम उर्फ सोनू को चोरी के आभूषण और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है और अंतर्राज्यीय स्तर पर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik