ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 04, 2025 11:21 PM IST
उत्तराखंड

जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने 636 करोड़ की पेयजल योजनाओं को दी मंजूरी

रुद्रपुर। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने 636.14 करोड़ की लागत से महानगर रूद्रपुर, काशीपुर व नगर निकाय सितारगंज पेयजल योजना निर्माण के लिए अनुमोदित की गयी। जिससे 03 लाख 33 हजार 586 जनसंख्या लाभान्वित होगी। उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेन्सी यानि यूयूएसडीए शहरी विकास विभाग की ओर से वाह्य सहायतित पेयजल आपूर्ति योजना के अन्तर्गत रूद्रपुर पेयजल परियोजना लागत 293.41 करोड़, काशीपुर पेयजल परियोजना 261.83 करोड़ व सितारगंज पेयजल परियोजना हेतु 80.90 करोड़ अनुमोदित किये गये। सभी पेयजल योजनाएं शहरो की 2057 की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर बनायी जायेंगी। महानगर रूद्रपुर पेयजल परियोजना की लागत 293.41 करोड़ से 26 वार्ड आछादित किये जायेगें। जिसमे 10 पेयजल टैंक, 23 नलकूप निर्माण के साथ ही 536 किमी पाईप लाइन बिछायी जायेगी जिससे 01 लाख 58 हजार 798 जनसंख्या लाभान्वित होगी। इसी तरह काशीपुर पेयजल परियोजना में 261.83 करोड़ की लागत से 32 वार्डो में 10 पेयजल टैंक, 14 नलकूप निर्माण व 457 किमी पेयजल लाइन बिछायी जायेगी जिससे 01 लाख 32 हजार 143 जनसंख्या लाभान्वित होगी। जबकि सितारगंज पेयजल परियोजना में 80.90 करोड़ की लागत से 13 वार्डो में 04 पेयजल टैंक, 05 नलकूप निर्माण सहित 146.38 किमी पाईप लाइन बिछायी जायेगी जिससे 42 हजार 645 जनसंख्या लाभान्वित होगी।
किच्छा नगरीय क्षेत्र में एशियन डप्लपमेंट बैंक के माध्यम से 04 सौ करोड़ की पेयजल योजना निर्माणाधीन है। जिसके कार्यो की समिति द्वारा समीक्षा की गयी। निर्माण संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पेयजल परियोजना कार्य प्रगति पर है, जिससे 2100 परिवारों को पेयजल संयोजन दिया जायेगा। परियोजना कार्य मार्च 2028 तक पूर्ण किया जायेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×