देहरादून के तीन पार्क रोड पर एक अधिवक्ता के घर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया और कीमती जेवर, मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित बाथरूम के नल तक उखाड़ कर ले गए। अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने नुकसान का अनुमान लगभग पांच लाख रुपये बताया।
सौभाग्य रहा कि रात में उनकी डॉक्टर बेटी पहले ही पिता के घर सोने के लिए आ गई थीं। वारदात रात साढ़े बारह बजे से दो बजे के बीच हुई। तीनों चोर एक स्कूटर पर आए और बाउंड्री कूदकर घर में घुसे।
सबसे चौंकाने वाला दृश्य बाथरूम का था, जहां चोरों ने पानी गिरने की आवाज रोकने के लिए रजाई और गद्दे भर दिए थे। अधिवक्ता ने पुलिस को आठ सीसीटीवी फुटेज और स्मार्ट वॉच के जरिए चोरों की अंतिम लोकेशन भी दी।
थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि मामले में तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik