काशीपुर पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सेफ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट से 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। नशे का मुख्य आरोपी रिपुल चौहान अभी फरार है।
दिनांक 15 दिसंबर 2025 को प्रभारी कोतवाल केसी आर्य, एसओजी प्रभारी एसआई सुनील सुतेड़ी, एसआई हेम चंद्र तिवारी, मनोज सिंह धौनी, गिरीश चंद्र, हे. कां. प्रमोद कुमार, विनय कुमार, दीपक कुमार और चालक वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने आरोपी रिपुल चौहान की तलाश की।
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी का अवैध नशीला माल सेफ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट, दढ़ियाल रोड, काशीपुर में रखा हुआ है। आरोपी अपने साथी दीपक ठाकुर के पकड़े जाने के बाद फरार हो गया।
पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट में ब्रांच हेड पवन कुमार से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि 18 खाकी रंग की गत्ते की पेटियां वत्सल मेडिकल स्टोर, जालंधर से भेजी गई शिपमेंट की थीं।
सीओ स्वप्न किशोर सिंह और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार को जानकारी दी गई। मौके पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक और अन्य अधिकारी भी पहुंचे।
पेटियों की तलाशी लेने पर कुल 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रिपुल चौहान की तलाश अभी जारी है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik